डायबिटीज कैसे होता है ?
आजकल डायबिटीज़ हर घर की आम समस्या बनती जा रही है। लेकिन क्या हमने कभी ठहरकर यह समझने की कोशिश की है कि डायबिटीज़ होती क्या है, क्यों होती है और अपनी दिनचर्या की छोटी-छोटी आदतों को अपनाकर आप इससे कैसे बचे रह सकते हैं चलिए मित्रों, आज इस विषय पर आपकी समझ एकदम क्लियर करते हैं! जब हम कोई भोजन करते हैं, तो उस भोजन को हमारे शरीर का पाचन तंत्र छोटे-छोटे टुकड़ों में विभाजित कर देता है, जिनमें से पोषक तत्वों, प्रोटीन, शुगर और फैट आदि को अलग कर दिया जाता है और इनका प्रयोग शरीर की एनर्जी, मरम्मत और वृद्धि के लिए किया जाता है। हमारे शरीर में एक अंग होता है अग्न्याशय यानी पैंक्रियास— जो इंसुलिन नाम का हार्मोन बनाता है। इंसुलिन की मदद से हमारे खाए हुए भोजन की शुगर, हमारी कोशिकाओं तक पहुँचती है ताकी हमें एनर्जी मिल सके।इंसुलिन हमारे मसल्स, लिवर और फैट सेल्स को एक्टिवेट करता है, जैसे ही इंसुलिन हमारी सेल्स को एक्टिवेट करता है, वैसे ही हमारे खून में मौजूद शुगर, सेल में जाकर इकट्ठा हो जाता है और एनर्जी बनाने में मदद करता है।लेकिन मित्रों, अगर हमारा पैंक्रियास किसी कारण से इंसुलिन का नि...

Comments
Post a Comment